CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 क्या आपने भी 12वीं की पढ़ाई बायोलॉजी (जीव विज्ञान) से की है और मेडिकल क्षेत्र में एक अच्छी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं? अगर आपके मन में यह सवाल है कि पैरामेडिकल कोर्स करने के बाद अच्छी सरकारी नौकरी कैसे पाई जाए, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहाँ निचे हम आपको छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा निकाली गई एक नई भर्ती के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं।
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर ने संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें के अंतर्गत ओ.टी. टेक्नीशियन (OT Technician – HOTT26) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए सरगुजा और बस्तर संभाग में कुल 15 खाली पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इस पद के लिए योग्य हैं, वे व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट (vyapamcg.cgstate.gov.in) पर जाकर 10 जून 2026 से लेकर 3 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। यहाँ निचे हम आपको CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 से जुड़ी हर छोटी-बड़ी बात बताएंगे, जैसे कि योग्यता क्या चाहिए, आयु सीमा कितनी है, फॉर्म कैसे भरना है और परीक्षा का सिलेबस क्या होगा।

CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026: (Overview)
नीचे दी गई टेबल में हमने इस छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन भर्ती की पूरी रूपरेखा तैयार की है, ताकि आप एक ही नज़र में सब कुछ समझ सकें।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
| विभाग का नाम | संचालनालय स्वास्थ्य सेवायें, छत्तीसगढ़ |
| परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), रायपुर |
| पद का नाम | ओ.टी. टेक्नीशियन (O.T. Technician – HOTT26) |
| कुल पदों की संख्या | 15 पद |
| नौकरी का स्थान | छत्तीसगढ़ (सरगुजा और बस्तर संभाग) |
| आवेदन का तरीका | केवल ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
Table of Contents
CG Health Department OT Technician Vacancy में कुल कितने पद हैं?
इस भर्ती के तहत कुल 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह भर्ती मुख्य रूप से सरगुजा और बस्तर संभाग के लिए निकाली गई है। आइए देखते हैं कि किस संभाग में कितने पद खाली हैं:
| संभाग का नाम | अनारक्षित | अनुसूचित जनजाति | अनुसूचित जाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | कुल पद |
| सरगुजा | 3 | 5 | 1 | 1 | 10 |
| बस्तर | 1 | 3 | 0 | 1 | 5 |
| कुल योग | 4 | 8 | 1 | 2 | 15 |
(ध्यान दें: कुल रिक्तियों में से छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिलाओं और भूतपूर्व सैनिकों के लिए भी नियमानुसार आरक्षण लागू है।)

Chhattisgarh OT Technician Bharti 2026 के लिए उम्र और योग्यता
आयु सीमा (Age Limit)
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के मन में अक्सर उम्र को लेकर सवाल होते हैं। इस CG Health Department Jobs के लिए आयु सीमा कुछ इस प्रकार तय की गई है:
- न्यूनतम आयु: उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- अधिकतम आयु: सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 35 वर्ष रखी गई है।
- आयु की गणना: उम्र की गणना 01.01.2026 की स्थिति में की जाएगी।
- आयु में छूट: छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। सभी प्रकार की छूट को मिलाकर किसी भी स्थिति में अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
शैक्षिक योग्यता (Educational Qualifications)
मेडिकल क्षेत्र की नौकरी होने के कारण इस पद के लिए कुछ विशेष पढ़ाई और सर्टिफिकेट की मांग की गई है। फॉर्म भरने से पहले अपनी योग्यता जरूर जांच लें:
| पद का नाम | अनिवार्य शैक्षिक योग्यता (Qualifications) |
| ओ.टी. टेक्नीशियन | 1. 12वीं पास: उम्मीदवार ने 10+2 पद्धति में जीव विज्ञान (Biology), भौतिक विज्ञान (Physics) और रसायन शास्त्र (Chemistry) के साथ 12वीं कक्षा पास की हो। 2. टेक्नीशियन कोर्स: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ओ.टी. / एनेस्थीसिया टेक्नीशियन (O.T. / Anesthesia Technician) का पाठ्यक्रम उत्तीर्ण किया हो। 3. पंजीयन: छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल (CG Paramedical Council) में जीवित पंजीयन (Live Registration) होना अनिवार्य है। 4. स्थानीय निवासी: आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना चाहिए। |
आवेदन शुल्क (Application Fees)
CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 फॉर्म भरने के लिए लगने वाले शुल्क की जानकारी नीचे दी गई है।
| वर्ग (Category) | परीक्षा शुल्क (Fee Amount) |
| सामान्य वर्ग (General) | रु. 350/- |
| अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | रु. 250/- |
| अनुसूचित जाति / जनजाति / दिव्यांग (SC/ST/PwD) | रु. 200/- |
एक बहुत जरूरी बात: छत्तीसगढ़ शासन के नियमों के अनुसार, जो उम्मीदवार छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं और परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उन्हें व्यापम द्वारा परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा। यह राशि उसी बैंक खाते में वापस आएगी जिससे फॉर्म भरते समय पेमेंट किया गया था।
सैलरी और वेतनमान (Salary Details)
नौकरी लगने के बाद मिलने वाला वेतन हर किसी के लिए प्रेरणा का काम करता है। ओटी टेक्नीशियन के पद पर चयनित उम्मीदवारों को बहुत अच्छा वेतनमान दिया जाएगा।
| पद का नाम | वेतनमान (Pay Matrix Level) |
| ओ.टी. टेक्नीशियन | लेवल – 07 (Level 07) |
यह एक सम्मानजनक वेतनमान है, जिसके साथ सरकार द्वारा दिए जाने वाले अन्य भत्ते (जैसे महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता आदि) भी समय-समय पर जुड़ते हैं।
CG Vyapam OT Technician Online Form कैसे भरें?
CG Vyapam Online Form भरने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है। आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से घर बैठे इसे भर सकते हैं। बस नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (Profile Registration): सबसे पहले आपको व्यापम की वेबसाइट (vyapamcg.cgstate.gov.in) पर जाकर अपना प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह एक बार की प्रक्रिया है। अगर आपने पहले से प्रोफाइल बना रखी है, तो आपको बस लॉगिन करना है।
- लॉगिन करें: अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें।
- भर्ती का चुनाव: डैशबोर्ड पर आपको ‘O.T. Technician Recruitment (HOTT26)’ का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- जानकारी भरें: फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान से भरें।
- डॉक्यूमेंट अपलोड: अपना हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो (20 kb से 100 kb के बीच) और हस्ताक्षर (20 kb से 100 kb के बीच) .jpg या .jpeg फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान: अपने वर्ग के अनुसार परीक्षा शुल्क का ऑनलाइन पेमेंट करें।
- सबमिट करें: सभी जानकारी एक बार अच्छे से चेक कर लें और फिर ‘SUBMIT’ बटन पर क्लिक करें। फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
सुझाव: फॉर्म भरते समय अपने बैंक अकाउंट की डिटेल सही भरें, क्योंकि परीक्षा देने के बाद शुल्क की वापसी उसी खाते में होगी।
CG Vyapam OT Technician Exam Date and Selection Process
🎯 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
- लिखित परीक्षा: यह परीक्षा ओ.एम.आर. (OMR) शीट पर ली जाएगी।
- प्रश्नों का प्रकार: परीक्षा में 100 वस्तुनिष्ठ (Objective type) प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए चार विकल्प होंगे।
- कुल अंक: यह परीक्षा 100 अंकों की होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- समय: परीक्षा हल करने के लिए आपको 2 घंटे का समय मिलेगा।
- नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking): इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का भी प्रावधान है। हर गलत उत्तर के लिए 1/4 अंक काटे जाएंगे। अगर आप किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देते हैं, तो उसके लिए शून्य (0) अंक मिलेगा।
परीक्षा के बाद प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा तक की सभी तारीखें व्यापम ने पहले ही बता दी हैं। इन तारीखों को कहीं नोट कर लें ताकि आपसे कोई गलती न हो:
| घटना (Event) | महत्वपूर्ण तिथि (Date) |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 10.06.2026 (बुधवार) |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 03.07.2026 (शुक्रवार) शाम 5:00 बजे तक |
| फॉर्म में त्रुटि सुधार (Correction Window) | 04.07.2026 से 06.07.2026 शाम 5:00 बजे तक |
| प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी होने की तिथि | 24.08.2026 (सोमवार) |
| परीक्षा की तिथि (Exam Date) | 30.08.2026 (रविवार) |
| परीक्षा का समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक |
CG Vyapam OT Technician Syllabus in Hindi: परीक्षा का सिलेबस?
परीक्षा की तैयारी करने के लिए सिलेबस की सही जानकारी होना सबसे ज्यादा जरूरी है। ओ.टी. टेक्नीशियन के लिए 100 अंकों का पेपर होगा, जिसमें आपके विषय (Theory topics) से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। इसका विस्तृत विवरण नीचे दिया गया है:
1. माइक्रोबायोलॉजी और संक्रमण नियंत्रण (10 Marks):
- ओटी (O.T.) में माइक्रोबायोलॉजिकल जांच के लिए सैंपल लेना और भेजना।
- अस्पताल में होने वाले संक्रमण (Hospital infection) की जानकारी।
- कीटाणुओं (Microbes) के प्रकार, उनकी बनावट, पहचान और उनका विकास।
- संक्रमण फैलने के तरीके और कीटाणुओं को नष्ट करने के उपाय।
2. फ्लूइड्स और इलेक्ट्रोलाइट्स (10 Marks):
- शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन।
- नसों के माध्यम से दिए जाने वाले तरल पदार्थ (Intra venous fluids)।
- आईवी लाइन (IV line) सेट करने का तरीका।
3. मरीजों की शिफ्टिंग (10 Marks):
- ऑपरेशन से पहले (Pre op) और बाद में (Post op) मरीजों को ओटी में शिफ्ट करना।
- ट्रॉमा (Trauma) के मरीजों की शिफ्टिंग के खास तरीके।
4. सर्जिकल उपकरण और रखरखाव (10 Marks):
- सामान्य और विशेष सर्जिकल उपकरणों की जानकारी।
- उपकरणों की देखभाल और मेंटेनेंस।
- ऑपरेशन से पहले की जरूरतें जैसे केस पेपर, मरीज की पहचान, सहमति पत्र (Consent) आदि।
5. मरीज की पोजिशनिंग (10 Marks):
- विशेष सर्जिकल प्रक्रियाओं के लिए मरीज को सही पोजीशन में लेटाना।
- खून बहने (Hemorrhage) को रोकना और रिससिटेशन (resuscitation)।
- ओटी में रोशनी (O.T. illumination) का सही प्रबंध।
6. सर्जिकल फील्ड की तैयारी (10 Marks):
- ऑपरेशन वाली जगह को तैयार करना।
7. ऑपरेशन में सहायता और ट्रॉली सेटिंग (20 Marks):
- इंस्ट्रूमेंट ट्रॉली सेट करना।
- अलग-अलग तरह की सर्जरी में डॉक्टर की मदद करना, जैसे:
- जनरल सर्जरी (Gen surgery)
- यूरिनरी सर्जरी (Uri Surgery)
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी (GI surgery)
- न्यूरोसर्जरी (Neurosurgery)
- कार्डियोवैस्कुलर सर्जरी (Cardiovascular surgery)
- ऑर्थोपेडिक सर्जरी (हड्डी रोग)
- ई.एन.टी. (E.N.T) सर्जरी
- गायनेकोलॉजिकल और ऑब्सटेट्रिक (स्त्री रोग) सर्जरी।
8. सर्जिकल सूचर्स और वेस्ट डिस्पोजल (10 Marks):
- टांके (Sutures) लगाने के धागे और सामग्री।
- सैंपल जमा करना और ड्रेसिंग के सामान का उपयोग।
- अस्पताल के कचरे का सही तरीके से निपटान (Waste disposal)।
9. ओटी के जरूरी प्रोसीजर (10 Marks):
- स्टरलाइजेशन (Sterilization) तकनीक यानी कीटाणुरहित करना।
- ओटी की साफ-सफाई (O.T. Hygiene)।
- स्क्रबिंग (Scrubbing) करने का सही तरीका।
- ग्लव्स पहनने की विधि।
- आईवी लाइन लगाना और बैंडेज/प्लास्टर लगाना।
तैयारी का सुझाव: ऊपर बताए गए सभी टॉपिक्स को अच्छे से पढ़ें, क्योंकि पूरा पेपर इन्हीं विषयों के आस-पास रहेगा।
🚨 परीक्षा के दिन के लिए कुछ खास नियम (Exam Day Rules)
व्यापम ने परीक्षा देने जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए कुछ बहुत ही सख्त निर्देश जारी किए हैं। अगर आप इन नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आपको परीक्षा कक्ष में बैठने नहीं दिया जाएगा:
- समय से पहले पहुंचें: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले (यानी सुबह 8:00 बजे) अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं।
- गेट बंद होने का समय: परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले (सुबह 9:30 बजे) परीक्षा केंद्र का मुख्य गेट बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी।
- क्या पहन कर जाएं (Dress Code): हल्के रंग के, आधी बांह (Half sleeves) वाले कपड़े ही पहनें। काले, गहरे नीले, जामुनी या डार्क रंग के कपड़े पहनने की मनाही है।
- जूते न पहनें: परीक्षा में जूते पहनकर आना सख्त मना है। आपको सिर्फ चप्पल पहनकर ही जाना होगा।
- गहने और इलेक्ट्रॉनिक सामान: किसी भी तरह का आभूषण (गहने), मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर या पर्स परीक्षा हॉल में ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
- मूल पहचान पत्र (Original ID): अपने साथ एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट (सिर्फ एक पेज) और एक ओरिजिनल फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) जरूर लेकर जाएं। फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी।
CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 (Important Links)
| विवरण | डायरेक्ट लिंक |
| आधिकारिक नोटिफिकेशन (PDF) | यहाँ क्लिक करें |
| ऑनलाइन आवेदन का लिंक | यहाँ क्लिक करें |
| परीक्षा का सिलेबस (PDF) | यहाँ क्लिक करें |
| सीजी व्यापम आधिकारिक वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |

❓ CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026 (FAQs)
प्रश्न 1: छत्तीसगढ़ ओटी टेक्नीशियन भर्ती के लिए कितने पदों पर वेकेंसी निकली है?
उत्तर: इस भर्ती के तहत सरगुजा और बस्तर संभाग को मिलाकर कुल 15 पदों पर वेकेंसी निकाली गई है।
सवाल 2: इस फॉर्म को भरने की लास्ट डेट क्या है?
उत्तर: आप इस भर्ती के लिए 3 जुलाई 2026 की शाम 5:00 बजे तक अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
प्रश्न 3: क्या दूसरे राज्य के लोग इस फॉर्म को भर सकते हैं?
उत्तर: नहीं, आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस पद के लिए आवेदक का छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
प्रश्न 4: अगर फॉर्म भरते समय मुझसे कोई गलती हो जाए, तो क्या उसे सुधारा जा सकता है?
उत्तर: हाँ, बिल्कुल। व्यापम ने त्रुटि सुधार के लिए 4 जुलाई से 6 जुलाई 2026 तक का समय दिया है। लेकिन ध्यान रखें, इसके लिए आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
प्रश्न 5: परीक्षा का माध्यम क्या होगा और क्या इसमें माइनस मार्किंग है?
उत्तर: परीक्षा ओएमआर शीट पर ऑफलाइन माध्यम से ली जाएगी। हाँ, इस परीक्षा में 1/4 माइनस मार्किंग भी रखी गई है, इसलिए जो सवाल अच्छे से आते हों, सिर्फ उन्हीं का जवाब दें।
प्रश्न 6: मुझे परीक्षा शुल्क वापस कैसे मिलेगा?
उत्तर: यदि आप छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी हैं और परीक्षा के दिन उपस्थित होते हैं, तो आपके द्वारा जमा किया गया परीक्षा शुल्क रिजल्ट आने के बाद उसी बैंक खाते में वापस कर दिया जाएगा, जिससे आपने पेमेंट किया था।
🚀 आगे की राह (What’s Next?)
सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग की यह भर्ती एक बहुत ही शानदार अवसर है। अगर आप बायोलॉजी बैकग्राउंड से हैं और आपके पास पैरामेडिकल का सर्टिफिकेट है, तो बिना आखिरी तारीख का इंतज़ार किए आज ही अपना फॉर्म भर लें। अपनी तैयारी शुरू करने के लिए ऊपर दिए गए सिलेबस का प्रिंट निकाल लें और हर टॉपिक को बारीकी से पढ़ें।
दोस्तों, फॉर्म भरते समय जल्दबाजी न करें। फोटो और साइन को सही साइज में अपलोड करें और अपनी प्रोफाइल का रजिस्ट्रेशन सावधानी से करें। हमारी पूरी टीम की तरफ से आपको इस परीक्षा के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएँ!
अगर इस भर्ती से जुड़ा आपका कोई और सवाल है, तो आप व्यापम के हेल्पलाइन नंबर (0771-2972780) पर काम के दिनों में सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं।
2 thoughts on “CG Vyapam OT Technician Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी!”